Who Can Become An Angel One Business Partner https://tinyurl.com/27sg5dx5
JHARKHANDPOLITICS

झारखंड की सियासत में हो गया बड़ा उलट फेर, हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद अब सीएम बनेंगे चंपई सोरेन।

रांची: झारखंड की राजनीति में ईडी के कदम पड़ते ही एक बड़े उलट फेर की उम्मीद लगाई जा रही थी। किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री के जेल जाने पर उनकी पत्नी को दावेदार बताया, तो किसी ने इसे पारिवारिक राजनीति से परे पार्टी की राजनीति के नजरिए से देखा।
पर इस सब के बीच एक तरफ जहां ईडी अपनी सुनियोजित कर्रवाई में जुटी हुई थी, वहीं जेएमएम पार्टी ने अपने मुख्य प्रतिनिधि के रूप में चंपई सोरेन को चुन एक बड़ी चुनौती विपक्ष के सामने रख दी।

31 जनवरी की देर रात तक सीएम आवास से राजभवन तक या कहे तो पूरी राजधानी में चहल-पहल बनी रही। वही अब आज का दिन भी झारखंड की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के शपथ का आमंत्रण देने के बाद यह स्थिति स्पष्ट हो गई है की अब चंपई सोरेन झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button