झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।
कल्पना सोरेन के नामांकन के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित झामुमो के नेता और शिबू सोरेन के छोटे पुत्र बसंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस के नेता और झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम एवं बन्ना गुप्ता मौके पर उपस्थित रहें।
गिरिडीह समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में कल्पना सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने झामुमो नेता और राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। डॉ सरफराज अहमद गांडेय के पूर्व विधायक भी हैं। 1 जनवरी 2024 को सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।