Who Can Become An Angel One Business Partner https://tinyurl.com/27sg5dx5
JHARKHANDPOLITICS

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया महागठबंधन की चुनावी ललकार।

I.N.D.I.A. महारैली मैं शामिल हुई कल्पना सोरेन।

झारखंड की राजधानी रांची से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक आज इंडिया महागठबंधन के लिए आज का दिन खास रहा। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया महागठबंधन की रैली आयोजित की गई। जिसमें झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शामिल हुईं। आपको बता दें कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के पहले पीएम मोदी और केन्द्र सरकार के खिलाफ बने देशव्यापी I.N.D.I.A. की महारैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी। जिसमें सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने अपने भाषण की शुरुआत झारखंड के वीर शहीदों को याद करते हुए किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बाबा साहब की गारंटी को नष्ट करने का काम कर रही है। महंगाई चरम पर है, देश नफरत की आग में जल रहा है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता से शक्तिशाली कोई भी पार्टी नहीं हो सकती। आप अपने मतों का प्रयोग सावधानी के साथ अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button