भाजपा से जुड़े सवालो के जवाब में क्या कहना है प्रशांत किशोर का।

बीजेपी की जीत को लेकर प्रशांत किशोर ने किया खुलासा।

मधुबनी: बेनीपट्टी में में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा से जुड़े सवाल के जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश के स्तर पर जब लोग पूछते हैं कि भाजपा की जीत क्यों होती है ? तो उन्होंने भाजपा के जीतने के 4 प्रमुख कारण बताएं हैं। पहला है विचारधारा, जिसको आप हिंदुत्व कहते हैं… दूसरा राष्ट्रवाद, तीसरा लाभार्थी और चौथा है उनकी ऑर्गेनाइजेशन और फाइनेंशियल ताकत… अपने जवाब में उन्होंने कहा की अगर आपको भाजपा को हराना है तो इनके चार मजबूत स्तंभ में से तीन को तोड़ना पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आपने 40 वर्षों तक कांग्रेस का भी राज देखा, भाजपा, नीतीश और लालू का भी राज देखा….. इसके बावजूद बिहार की स्थिति नहीं सुधरी….. जब तक आप समस्या के जड़ को नहीं सुधरेंगे तब तक विकास संभव नहीं है।

Exit mobile version